चक्रधरपुर: मां महाकाली के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डॉ. विजय सिंह गागराई ने की सुख-शांति की कामना

Chakradharpur: लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव के छठे दिन मां महाकाली के दिव्य स्वरूप के दर्शन के...

Dr. Vijay Singh Gagrai
मां महाकाली के दर्शन करने पहुंचें डॉ. विजय सिंह गागराई

Chakradharpur: लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव के छठे दिन मां महाकाली के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की. डॉ. गागराई ने मां महाकाली के चरणों में नमन करते हुए कहा, कि मां की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और खुशहाली का संचार होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं.

सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, कि “मां महाकाली और मां शीतला की असीम कृपा से क्षेत्र के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे. यह महोत्सव सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है. मैं सभी श्रद्धालुओं और पूजा समिति के सदस्यों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं.” कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय माहौल में माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.

यह भी पढ़ें: राधा स्वामी की 60-40 योजना पर बड़ा सवाल! करोड़ों डूबने का डर, कार्यालय पर लटका ताला, ग्राहक सड़क पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *