रांची: मॉर्निंग वॉक से लौट रही बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 75 वर्षीय महिला से सोने की चेन छीनने के मामले...

Chain snatching
गिरफ्तार तीन आरोपी

Ranchi: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 75 वर्षीय महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना शिवगंज इलाके में उस वक्त हुई जब महिला सुबह टहलकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.

चेन, मोबाइल, दो मास्क और पल्सर बाइक बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से सोने जैसी दिखने वाली चेन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, दो मास्क और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: रांची में हथियार के बल पर लूटपाट, एक आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *