Ranchi: रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कांटा टोली-कोकर चौक के बीच कब्रिस्तान के पास हथियार और चाकू के बल पर लूटपाट की घटना सामने आई है. अपराधियों ने खादगढ़ा बस स्टैंड से आ रहे टोटो सवार लोगों और राहगीरों को डराकर मोबाइल और नकदी लूट ली. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
एक लोडेड देसी कट्टा, धारदार चाकू और लूटे गए चार मोबाइल फोन बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलकश गद्दी के रूप में हुई है. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, धारदार चाकू और लूटे गए चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

