चक्रधरपुर: बारिश भी नहीं रोक पाएगी SIR-2026 की रफ्तार, 74 BLO को मिले रेनकोट

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत मतदाता सत्यापन और घर-घर भ्रमण कार्यक्रम को लगातार जारी रखने के लिए प्रशासन ने...

Chakradharpur
SIR-2026 के लिए 74 BLO को मिले रेनकोट

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत मतदाता सत्यापन और घर-घर भ्रमण कार्यक्रम को लगातार जारी रखने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. शुक्रवार को बंदगांव प्रखंड कार्यालय में बीडीओ भीषम कुमार ने 74 बीएलओ (BLO) के बीच बरसाती (रेनकोट) का वितरण किया. इसका उद्देश्य बारिश के मौसम में भी मतदाता सत्यापन कार्य को बिना किसी बाधा के जारी रखना है.

बारिश में भी घर-घर पहुंच रहे BLO

इस अवसर पर बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि बरसात के बावजूद बीएलओ पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बारिश के कारण महत्वपूर्ण दस्तावेज, गणना पत्र और अन्य अभिलेख खराब न हों, इसके लिए बीएलओ को बरसाती उपलब्ध कराई गई है.

SIR-2026 अभियान को सफल बनाने पर जोर

बीडीओ ने सभी बीएलओ से घर-घर भ्रमण अभियान को गंभीरता से पूरा करने और प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन निर्धारित समय पर सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों, नसीम अहमद, राजू कुमार समेत अन्य प्रखंड कर्मी और सभी बीएलओ उपस्थित रहे.

ALSO READ: बोकारो: DC ने मनरेगा एवं आवास योजनाओं का किया निरीक्षण, दर्जनों लाभुकों का KYC किया गया पूरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *