Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: स्कूल के पास बिक रहा था तम्बाकू व नशीला पदार्थ, पुलिस ने वसूला जुर्माना

Chakradharpur: तम्बाकू, गुटका व अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यभर में चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को सोनुआ पुलिस ने एसएस...

Sonua
पुलिस ने की छापेमारी

Chakradharpur: तम्बाकू, गुटका व अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यभर में चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को सोनुआ पुलिस ने एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के 100 मीटर परिधि में संचालित एक चाय-नाश्ता दुकान पर छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने दुकान से तम्बाकू व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए.

आगे भी जारी रहेगी छापेमारी

स्कूल के पास तम्बाकू व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने को लेकर दुकानदार के ऊपर कोटपा एक्ट 2003 के तहत दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत छापेमारी आगे भी जारी रहेगी. वहीं, अचानक इस तरह के अभियान से सोनुआ में तम्बाकू उत्पादों के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र, कहा- ‘करियर के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *