चतरा: SP की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

Chatra: आज, बुधवार को एसपी कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसपी अनिमेष नैथानी ने की. मौके...

Chatra: Crime seminar organized under the chairmanship of SP, police officers doing excellent work honored.

Chatra: आज, बुधवार को एसपी कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसपी अनिमेष नैथानी ने की. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर, सभी थानों और ओपी के प्रभारी और सभी कार्यालयों के प्रमुख मौजूद थे. एसपी ने एक माह मे किए गए कार्यो की समीक्षा की. मुख्यत: पर्यवेक्षण के लिए लंबित कांड, संपत्ति मूलक अपराध, एनडीपीएस/हत्या/पोक्सो/एसटी-एसी कांडों की समीक्षा, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, लंबित वारंट, कुर्की समेत कई मामले की समीक्षा की गई. एसपी ने सभी मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही साथ जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

Chatra: Crime seminar organized under the chairmanship of SP, police officers doing excellent work honored.

यह भी पढ़ें: कोडरमा में पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, 760 वारंट का निपटारा और 65 अपराधी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *