चतरा: टंडवा पुलिस का बड़ा एक्शन. 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Chatra: चतरा जिले की टंडवा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो...

Chatra
19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Chatra:  चतरा जिले की टंडवा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी बरामद की है. जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा एनटीपीसी गेट नंबर-2 से कमता जाने वाली सड़क पर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए टंडवा एएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित पचड़ा निवासी राजेश कुमार (25) और चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के नईपारम निवासी विकाश कुमार महतो (24) के रूप में हुई है.

ब्राउन शुगर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद

टंडवा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि राजेश कुमार के पास से 9.01 ग्राम ब्राउन शुगर (प्लास्टिक सहित), एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, एक ACE कंपनी का कीपैड मोबाइल और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद हुई. वहीं विकाश कुमार महतो के पास से 10.71 ग्राम ब्राउन शुगर (प्लास्टिक सहित) तथा वीवो कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए.

अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में टंडवा एएसपी प्रभात रंजन बरवार, टंडवा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार तथा टंडवा थाना के रिजर्व गार्ड के सशस्त्र जवान शामिल रहे.

ALSO READ: सुबह हुआ विवाद, दोपहर में धारदार हथियार से काटकर युवक की कर दी हत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *