Click Here

चक्रधरपुर में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर 

Chakradharpur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित साई मॉन्टेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और...

Chakradharpur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित साई मॉन्टेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. बच्चों की इस तिरंगा यात्रा को देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों में भी उत्साह देखने को मिला.

जोश और अनुशासन के साथ बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल रहे। यात्रा के दौरान बच्चे पूरे जोश और अनुशासन के साथ तिरंगा लेकर आगे बढ़ते नजर आए. स्कूल परिसर से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. बच्चों की इस पहल ने स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने उनकी देशभक्ति की भावना की सराहना की.

तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भी लोगों तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: जयपाल सिंह स्टेडियम में आचार्य अलोकेश्वर और मोहम्मद अहमद सैफी की जोड़ी, जंतर-मंतर से शुरू हुई दोस्ती अब रांची में आंदोलनरत छात्रों का बढ़ा रही हौसला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *