Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद आमजन को शुद्ध पानी पिलाते हुए आईपीएस से लेकर सिपाही स्तर के पुलिस अधिकारी व कर्मी देखे जा रहे है. राज्य के सभी जिले से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के द्वारा आमजन को भीषण गर्मी में शुद्ध पानी पिलाते हुए सुखद तस्वीरें सामने आ रही है. उल्लेखनीय है, कि झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और जानलेवा हीटवेव (लू) को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन एक्शन मोड में हैं. उन्होंने आम जनता को इस भीषण तपिश से राहत दिलाने और पानी की किल्लत को दूर करने के लिए राज्य के सभी जिलों के प्रशासनिक अमले को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. सीएम ने स्पष्ट किया है कि संकट के इस दौर में जनहित सर्वोपरि है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आमजन व राहगीर को पानी पिलाते दिखें पुलिस कर्मी

गढ़वा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी और हिटवेव को देखते हुए गढ़वा जिले के विभिन्न थाना परिसर में आमजनों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था की गयी और सभी थाना में प्याऊ की व्यवस्था की गई.
गिरिडीह पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सीएम के आदेश के बाद भीषण गर्मी में आम जनता के लिए थानों के बाहर प्याऊ की व्यवस्था शुरू की है. विशेष पहल की शुरुआत के अवसर पर एसपी गिरिडीह खुद मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने मुफ़्फ़सिल और पचम्बा थाना परिसरों के बाहर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों को ठंडा पानी पिलाकर इस जनहित कार्य की शुरुआत की.
इसी तरह गुमला पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया हैं कि अलग अलग थाना के बाहर पुलिस के द्वारा आमलोगों के लिए शुद्ध पानी का व्यवस्था किया हुआ है. और पुलिस के अधिकारी और कर्मी आमलोगों को पानी पिलाते दिखे.
खूंटी पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सीएम के आदेश के बाद खूंटी जिले के सभी थाना परिसर के बाहर आमजन की सुविधा हेतु पनशाला अभियान के तहत शुद्ध पेयजल के लिए मटका और पानी की व्यवस्था की गई है. जिले के एसपी ने खुद आमलोगों को पानी पिलाकर इसकी शुरूआत की.

जामताड़ा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आमजनों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी थाना, ओपी, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में ठंडा प्याऊ जल की व्यवस्था की गई है.
इसी तरफ देवघर पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बढ़ती गर्मी और हिटवेव को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर देवघर पुलिस के सौजन्य से देवघर जिला के सभी थानों एवं प्रतिष्ठानों में आमजनों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए शीतल प्याऊ(ठंडे पानी) की व्यवस्था की गयी है.
हजारीबाग पुलिस अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड सरकार, के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना ओपी पिकेटो में राहगीरों तथा आमजनो के लिए शीतल पेय जल, मिट्टी के घड़ा में रखकर पियाउ की व्यवस्था की गई है.

चाईबासा पुलिस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि बढ़ते गर्मी के प्रकोप, भीषण तापमान एवं हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चाईबासा जिले के सभी थाना एवं ओपी परिसरों में आमजन, राहगीरों हेतु शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है.
बोकारो पुलिस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के आदेश पर एसपी बोकारो के निर्देश पर जिलान्तर्गत सभी थाना और ओपी कार्यालयों में आम जनता और राहगीरों के लिए बढ़ती गर्मी और हिटवेव को देखते हुए शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई है.
साहेबगंज पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर सभी थाना अंतर्गत आम जनता एवं राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है. यह जनहितकारी पहल भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करने हेतु की गई है.
ALSO READ : हाईवा और बाइक में टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, बोकारो रेफर
