फ्लाई ऐश प्रदूषण के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक परिसदन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें जिला कार्यकारिणी के...

Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक परिसदन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें जिला कार्यकारिणी के बाकी बचे नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र बितरण किया गया एवं उन्हें स्वागत किया गया.

फ्लाई ऐश से स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को लेकर जताई चिंता

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने संबोधित करते हुए कहा कि लगातार जिले से शिकायत मिल रही है कि बांझेडीह पावर प्लांट से फ्लाई एस हाईवे से धुलाई होता है जो झुमरी तिलैया बाजार होते हुए कोडरमा बाजार होते हुए दीवार के रास्ते बिहार जाती है. वह फ्लाई ऐश रास्ते में उड़ने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि जिले के लोग लगातार जिला प्रशासन के पास शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस कदम को कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि बहुत जल्द कोडरमा उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी. कार्रवाई नहीं होने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी कोडरमा जन आंदोलन करेगी.

ALSO READ: मैट्रिक रिजल्ट पर एक्शन, 59 स्कूलों के 400 से ज्यादा शिक्षकों को शो-कॉज, वेतन पर रोक

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार मेहता ने कहा कि कोडरमा जिला में कांग्रेस पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा. कांग्रेस पार्टी में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

बैठक में जिला महासचिव संतोष कुशवाहा, जिला सचिव वसी अहमद, जिला सचिव सरस कुमार बबलू, नगर अध्यक्ष राजीव सिंह, बबलू तिवारी, राजनीतिक पासवान, असगर अली, जुबेर खान, राजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *