Click Here
Click Here

कांग्रेस का चुनावी मोड ऑन: झारखंड में लोकसभा क्षेत्रों से लेकर गांव स्तर तक नई जिम्मेदारियों का बंटवारा

Ranchi: झारखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को पूरी तरह एक्टिव मोड में डाल दिया है. प्रदेश अध्यक्ष...

Ranchi: झारखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को पूरी तरह एक्टिव मोड में डाल दिया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और नेताओं के बीच नई जिम्मेदारियों का बड़ा बंटवारा किया है, जिसका सीधा फोकस चुनावी तैयारी और जमीनी पकड़ मजबूत करना है. नई व्यवस्था के तहत प्रदेश उपाध्यक्षों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है. यानी अब हर बड़े नेता को एक तय इलाका मिला है, जहां वे पार्टी के कार्यक्रमों को जमीन पर उतारेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे. राजमहल से लेकर सिंहभूम, रांची, धनबाद और जमशेदपुर तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग प्रभारियों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस या बोइंग 737? राधाकृष्ण किशोर के पत्र ने प्रदेश संगठन की ‘जंबो’ लिस्ट पर दागे तीखे सवाल

add1

सभी प्रभारियों को सक्रिय रहने के निर्देश

प्रदेश नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि ये सभी प्रभारी आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव तक लगातार सक्रिय रहेंगे. उनका काम सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि गांव, वार्ड और पंचायत स्तर तक पार्टी की योजनाओं और अभियानों को पहुंचाना होगा. इसके लिए जिला कांग्रेस और स्थानीय नेताओं के साथ तालमेल बनाकर काम करना अनिवार्य किया गया है. संगठन को और धार देने के लिए प्रमंडल स्तर पर भी जिम्मेदारी तय की गई है. दक्षिणी छोटानागपुर, संथाल परगना, पलामू, कोल्हान और उत्तरी छोटानागपुर जैसे क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को कमान सौंपी गई है, ताकि अलग-अलग इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके.

यह भी पढ़ें : बेरमो में बिजली संकट: भीषण गर्मी में 8-8 घंटे कटौती से कॉलोनीवासी बेहाल, व्यवस्था पर उठे सवाल

पार्टी ने SIR प्रक्रिया की निगरानी के लिए भी अलग टीम तैयार की

इसके अलावा, पार्टी ने SIR प्रक्रिया की निगरानी के लिए भी अलग टीम तैयार की है. हर प्रमंडल में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि चुनाव से जुड़े सभी काम और प्रक्रियाएं सही तरीके से मॉनिटर हों.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *