Ranchi: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
सामाजिक न्याय का प्रतीक हैं, जो आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है
इसके बाद रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में भी कांग्रेस जनों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत की दमनकारी नीतियों और आदिवासियों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया. उन्होंने वर्ष 1897 में उलगुलान का बिगुल फूंककर आदिवासी समाज को संगठित किया और शोषण के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा किया. उनका जीवन त्याग, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है.

ये गणमान्य शामिल रहें
कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ने का जो साहस दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है. उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और जनहित के लिए काम करना समय की आवश्यकता है. कार्यक्रम में राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा, विधायक ममता देवी, दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी सुरेन्द्र चौधरी, सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहु, लाल किशोर नाथ शाहदेव, गजेन्द्र सिंह, राजन वर्मा, अख्तर अली, कमल ठाकुर, विजय खां समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
AlsoRead:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा की आदालत ने सजा सुनाते हुए 3000 जुर्माना लगाया
