रांची: सेना की कब्जे वाली जमीन मामले में अगली सुनवाई 18 जून को

Ranchi: सेना की कब्जे वाली जमीन मामले में ED के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. गवाह के नहीं...

Ranchi: सेना की कब्जे वाली जमीन मामले में ED के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. गवाह के नहीं आने के कारण अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 18 जून निर्धारित की है. मामले में प्रदीप बागची सहित कई आरोपी हैं. मंगलवार को आरोपी प्रदीप बागची, फैयाज खान उर्फ फैयाज अहमद, अफसर अली, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज, सौरभ कुमार व अहमद ने मंगलवार के लिए अपने वकील के माध्यम से उपस्थित होने का आवेदन अदालत में दिया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना पर कांग्रेस का हमला: 12 का वादा, 4 सिलेंडर पर आकर रुकी मोदी सरकार

क्या है मामला?

रांची के बड़गाईं अंचल के मोरहाबादी मौजा की 4.55 एकड़ सेना की कब्जे वाली रैयती जमीन की फर्जी तरीके से, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी बिजली बिल, फर्जी पोजेशनल लेटर दिखाकर दो-दो होल्डिंग लेने वाले फर्जी रैयत प्रदीप बागची के खिलाफ बरियातू थाने में जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी रांची नगर निगम के नगर आयुक्त के आदेश पर कर संग्रहकर्ता दिलीप शर्मा ने दर्ज कराई थी. उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि प्रदीप बागची ने जिस नाम व पता से संबंधित कागजात रांची नगर निगम में जमा किया था, वे सभी कागजात, नाम व पते जांच में फर्जी मिले हैं. कोर्ट ने बरियातू थाने को आदेश दिया था कि सेना की कब्जे वाली रैयती जमीन पर फर्जीवाड़ा में शामिल रांची के दो रजिस्ट्रार, नगर आयुक्त व अंचलाधिकारी सहित 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें. उसके बाद ही नगर निगम द्वारा उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

यह भी पढ़ें: चाय दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *