Click Here

कराइकेला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस मुखर, प्रखंड उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Chakradharpur: कराइकेला क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है. बंदगांव प्रखंड कांग्रेस...

Karaikela
बंदगांव प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष व अन्य

Chakradharpur: कराइकेला क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है. बंदगांव प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ कराइकेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए.​ निरीक्षण के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि अस्पताल में डॉक्टर सप्ताह में मात्र एक दिन ही उपस्थित रहते हैं.

डॉक्टर के न होने से वापस लौटने को मजबूर मरीज

उपाध्यक्ष महेश प्रसाद साहू ने कहा मरीज प्रतिदिन अस्पताल आते हैं, लेकिन डॉक्टर के न होने से उन्हें बिना इलाज के लौटना पड़ता है. यह क्षेत्र के गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने मांग की, कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.​ साहू ने स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इन गंभीर विषयों पर वे जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की स्थायी नियुक्ति के साथ-साथ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक औपचारिक मांग पत्र सौंपा जाएगा.

आयुष्मान कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था करने का मुद्दा उठा

बैठक और निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य के अलावा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें ​कराइकेला हाट बाजार में शेड न होने से ग्रामीणों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है. प्रशासन से यहां जल्द शेड निर्माण की मांग की गई है. ग्रामीणों की मांग पर कराइकेला में ही आयुष्मान कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया गया.​ इस मौके पर मुख्य रूप से बादल साहू, अमित साहू, आशीष साहू, सागर नायक, सोहन साहू, अनंत साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कसमार प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *