रांची में अतिक्रमण, गंदगी और प्लास्टिक पर निगम का बड़ा एक्शन प्लान

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र को साफ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम अब और सख्त नजर आ रहा है....

Ranchi Municipal Corporation
उपनगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट शाखा की हुई समीक्षा बैठक

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र को साफ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम अब और सख्त नजर आ रहा है. इसी को लेकर आज उपनगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शहर में चल रहे अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए गए.

चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

बैठक में साफ कहा गया कि अब शहर के हर वार्ड में मुख्य सड़कों और कनेक्टिंग रोड पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एक बार अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा कब्जा न हो. इसके लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं. निगम की जमीन और संपत्तियों पर खास नजर रखने को कहा गया है.  जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां तुरंत कार्रवाई होगी. इसके अलावा दुकानों और व्यावसायिक भवनों के पार्किंग एरिया का गलत इस्तेमाल (जैसे दुकान या अन्य काम) करने पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

बैठक में कहा गया कि शहर में गंदगी फैलाने वालों पर अब सीधा जुर्माना लगेगा. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके. वाटर बॉडीज (तालाब, जलाशय) के आसपास भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा. वहीं अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाने और संबंधित शाखा के साथ मिलकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध को लेकर भी निगम सख्त हो गया है. बाजारों और दुकानों में जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों में दो डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया गया है. नियम का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा.

उपनगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू ने स्पष्ट कहा कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के नियमों का उल्लंघन करने वालों, कूड़ा फैलाने वालों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: NH-522 पर 5 घंटे जाम: रामनवमी में शस्त्र प्रदर्शन के दौरान मृत युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, प्रशासन ने दिया आश्वासन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *