Click Here
Click Here
Click Here

इस दिन होगी झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना, तारीख जारी

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब मतगणना की...

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब मतगणना की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू की जाएगी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से मतगणना की तिथि जारी करने के लिए पत्र जारी किया गया है. जिसके मुताबिक 20 मार्च को सुबह 11 बजे से स्टेट बार काउंसिल के भवन में मतगणना शुरू होगी.

बता दें कि काउंसिल चुनाव के लिए मतदान के बाद अलग-अलग जिलों से बैलेट बॉक्स रांची मंगा लिए गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि मतगणना में करीब दस दिनों से ज्यादा का समय लग सकता है. इस बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य बनने के लिए हो रहे इस चुनाव मैदान में 100 उम्मीदवार खड़े हैं.

इनमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में 23 पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्यों का चुनाव मतदान से किया जाएगा. महिला सदस्य का दो पद मनोनयन के आधार पर चुना जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *