Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद में LPG गैस की भारी किल्लत : सड़क पर उतरे लोग, कालाबाजारी का आरोप लगाकर किया जाम

धनबाद : LPG गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. झरिया के बस्ताकोला स्थित इंडियन चौधरी गैस एजेंसी...

धनबाद : LPG गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. झरिया के बस्ताकोला स्थित इंडियन चौधरी गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेकर पहुंच गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी एजेंसी नहीं खुली. करीब 11 बजे तक कोई व्यवस्था नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए. नाराज लोगों ने धनबाद-सिंदरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर जाम हटवाया.

कालाबाजारी का आरोप, कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 4 से 5 दिन पहले ही गैस के लिए पैसे जमा कर दिए हैं, इसके बावजूद रोज लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है. लोग सुबह से शाम तक इंतजार करते हैं और खाली हाथ लौट जाते हैं, जिससे उनके दैनिक काम भी प्रभावित हो रहे हैं. ग्राहकों ने गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है, जबकि ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *