दंपती फिर हुए एक,हाई कोर्ट के निर्देश पर डालसा द्वारा कराया गया पारिवारिक मामलों का सफल निष्पादन

Pakur : एक बिछड़ा दंपति एक बार फिर साथ आ गया, झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा)...

Pakur : एक बिछड़ा दंपति एक बार फिर साथ आ गया, झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ द्वारा पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले का सफल निष्पादन किया गया. यह पहल पारिवारिक संबंधों को बचाने और आपसी मतभेद को संवाद के माध्यम से समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई.

डालसा की पहल रंग लाई, पाकुड़ में बिछड़ा दंपति फिर हुआ एक

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय एवं डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में सोमवार को डालसा के मध्यस्थता केंद्र में झारखंड उच्च न्यायालय से रेफर किए गए मामले B.A No. 2390/2026 की सुनवाई की गई. मेडिएटर समीर कुमार मिश्रा एवं सचिव रूपा बंदना किरो के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सका. मध्यस्थता के बाद दोनों दंपतियों ने अपने मतभेद भुलाकर पुनः एक साथ रहने की सहमति दी. इस भावुक पल में दोनों ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर साथ निभाने का संकल्प लिया. मौके पर संबंधित अधिवक्ता, दंपतियों के परिजन तथा डालसा कर्मी भी उपस्थित रहे.

Also Read : नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का अभियुक्त  को 20 साल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *