कोडरमा में हाइवा बचाने के चक्कर में क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के राँची – पटना मुख्य मार्ग के बागीटांड़-जमसोती नाला के बीच सोमवार को एक सड़क हादसे में...

कोडरमा में हाइवा बचाने के चक्कर में क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के राँची – पटना मुख्य मार्ग के बागीटांड़-जमसोती नाला के बीच सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. बिहार के बेगूसराय से टाटा की ओर जा रही एक क्रेटा कार को बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के सामने अचानक एक तेज रफ्तार हाइवा आ गया. हादसे से बचने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर वाहन को मोड़ा, जिससे कार नियंत्रण से बाहर हो गई. कार सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार में सवार तीनों लोगों को सिर और हाथ-पैर में मामूली चोटें आईं. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. इसी दौरान सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी वहां पहुंच गए. उन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ-साथ परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया. सागर गिरी ने कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते हैं. उन्होंने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की. पुलिस ने कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

ALSO READ : कोडरमा: कोलटेक्स के पास ट्रैक्टर का टायर फटा, सड़क पर लगा लंबा जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *