Newswave Desk: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में भक्तों के दान को लेकर चल रहे विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. इस मामले से जुड़ी तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई होनी है. इनमें दान से जुड़े आरोपों की जांच CBI या विशेष SIT से कराने की मांग की गई है. इसके अलावा मंदिर में आने वाले दान के प्रबंधन की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग भी की गई है.
13 जुलाई को होगी सुनवाई
याचिकाओं में यह भी कहा गया है कि ट्रस्ट का फोरेंसिक ऑडिट किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराया जाए. साथ ही, मंदिर में कितना दान आ रहा है, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव दिखाई जाए, ताकि सब कुछ पारदर्शी रहे.

इस मामले की सुनवाई करने वाली बेंच में चीफ जस्टिस सूर्यकांत के साथ जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं. अब 13 जुलाई की सुनवाई पर सभी की नजर है. अदालत इन मांगों पर क्या फैसला सुनाती है, इसका इंतजार किया जा रहा है.


