बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ी ‘डकैत’, तीसरे शनिवार को मामूली उछाल

News Desk: अभिनेता अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ सिनेमाघरों में अभी भी चल रही है, लेकिन इसकी कमाई में...

News Desk: अभिनेता अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ सिनेमाघरों में अभी भी चल रही है, लेकिन इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती नजर आ रही है. हालांकि, 16वें दिन फिल्म ने हल्की रिकवरी जरूर दिखाई.

16वें दिन कलेक्शन में आई हल्की बढ़त

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को करीब 37 लाख रुपये की कमाई की. यह आंकड़ा 15वें दिन के मुकाबले बेहतर है, जब फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.

दूसरे हफ्ते के बाद लगातार गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कमाई में गिरावट 11वें दिन से ही शुरू हो गई थी. 11वें दिन फिल्म ने 48 लाख रुपये कमाए, जबकि 12वें और 13वें दिन यह आंकड़ा 50-50 लाख रुपये रहा. 14वें दिन कलेक्शन घटकर 47 लाख रुपये रह गया और 15वें दिन यह तेजी से गिरकर 25 लाख रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, 16वें दिन मामूली सुधार देखने को मिला.

Read Also: OTT New Releases: इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल डोज, घर बैठे करें बिंज-वॉच का प्लान

कुल कलेक्शन का हाल

‘डकैत’ ने भारत में अब तक लगभग 34.79 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 40.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 54 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

एक्शन और रोमांस से भरपूर कहानी

‘डकैत: ए लव स्टोरी’ एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म है, जिसका निर्देशन शेनिल देओ ने किया है. यह उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है. फिल्म की कहानी शेनिल देओ और अदिवी शेष ने मिलकर लिखी है.

Also Read: हजारीबाग में बैंकिंग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक ही चेहरे पर दर्जनों आधार और वोटर कार्ड बरामद

टीम की मेहनत पर बोले अदिवी शेष

एक इंटरव्यू में अदिवी शेष ने बताया कि पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया. उन्होंने कहा कि सभी का एक ही सपना था. फिल्म को बेहतर बनाना, और हर किसी ने फिल्म को खुद से ऊपर रखा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *