OTT New Releases: इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल डोज, घर बैठे करें बिंज-वॉच का प्लान

News Desk: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की जबरदस्त भरमार होने वाली है. हिंदी, तेलुगू, तमिल और इंग्लिश में कई नई...

News Desk: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की जबरदस्त भरमार होने वाली है. हिंदी, तेलुगू, तमिल और इंग्लिश में कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं. कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. 26 अप्रैल से 1 मई के बीच रिलीज होने वाला ये कंटेंट आपके समर वेकेशन को और भी एंटरटेनिंग बना देगा. तेज गर्मी में बाहर जाने की बजाय घर पर फैमिली के साथ इन शानदार शोज़ और फिल्मों का मजा लें.

समर वेकेशन

1 मई को जियो हॉटस्टार पर आने वाली यह डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल रियलिटी सीरीज एक जे-पॉप ग्रुप के यूएस ट्रिप पर आधारित है. इसमें Kaito Nakamura की झलक देखने को मिलेगी, जो इसे और दिलचस्प बनाती है.

ग्लोरी

स्पोर्ट्स ड्रामा से भरपूर यह हिंदी वेब सीरीज काफी समय से चर्चा में है. Pulkit Samrat, Divyenndu Sharma, Suvinder Vicky और Sayani Gupta जैसे दमदार कलाकार इसमें नजर आएंगे. यह सीरीज 1 मई से Netflix पर स्ट्रीम होगी.

Swapped

अगर आप बच्चों के साथ कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो 1 मई को Netflix पर रिलीज हो रही यह एनिमेटेड फैंटेसी कॉमेडी फिल्म एक बढ़िया ऑप्शन है.

Also Read: नेटफ्लिक्स पर आई झारखंड की ‘नुक्कड़ नाटक’, मोनिता सिन्हा की दमदार मौजूदगी के साथ सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म

माई डियरेस्ट सेनोरीटा

एक अनोखी लव स्टोरी पर आधारित यह स्पेनिश फिल्म 1 मई से Netflix पर उपलब्ध होगी. कहानी एक कट्टर परिवार की बेटी और एक प्रीस्ट के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है.

द डेविल वियर्स प्राडा 2

पॉपुलर फिल्म The Devil Wears Prada का सीक्वल अब जियो हॉटस्टार पर आने वाला है. मीडिया इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप को दिखाती यह फिल्म 1 मई को स्ट्रीम होगी.

Also Read: बढ़ते अपराध के दावों और सियासी शोर के बीच 12 घंटे के भीतर वारदातों का हो रहा खुलासा

मैन ऑन फायर

  1. J. Quinnell की किताब पर आधारित यह थ्रिलर ड्रामा सीरीज 30 अप्रैल से Netflix पर देखी जा सकेगी. इसमें जॉन क्रेसी की कहानी को सस्पेंस के साथ पेश किया गया है.

बैचमेट्स

यह तेलुगू वेब सीरीज चार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी दिखाती है, जिसमें कॉलेज लाइफ, रैगिंग और दोस्ती के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. इसे 30 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स

ड्रामा और हॉरर का मिश्रण यह सीरीज एक परिवार और उसकी सीक्रेट लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. 29 अप्रैल को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी.

लॉरेंस ऑफ पंजाब

क्राइम और डॉक्यूमेंट्री स्टाइल की यह हिंदी सीरीज 27 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसमें एक चर्चित केस को दिखाया गया है.

सुपरनोवा स्ट्राइकर्स

26 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम हो रहा यह लाइव बॉक्सिंग इवेंट काफी यूनिक है. इसमें इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटीज, यूट्यूबर्स और कॉमेडियन बॉक्सिंग रिंग में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *