डीसी एवं एसपी ने चाईबासा जेल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Chaibasa: जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने आज संयुक्त रूप से मंडल कारा, चाईबासा का निरीक्षण कर सुरक्षा...

Chaibasa: जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने आज संयुक्त रूप से मंडल कारा, चाईबासा का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारा परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन किया तथा सीसीटीवी कैमरों के कवरेज एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी सीसीटीवी कैमरे 24×7 सक्रिय एवं रिकॉर्डिंग मोड में संचालित रहें, ताकि कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके.

सीसीटीवी मॉनिटरिंग और साफ-सफाई व्यवस्था पर दिया जोर

इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में कार्यरत सीसीटीवी ऑपरेटरों के लिए समुचित बैठने एवं कार्य करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कारा परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को संतोषजनक एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर भी बल दिया. निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

ALSO READ: झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, 124 सेनानियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *