JPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश

लोहरदगा: झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की...

Lohardaga DC
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

लोहरदगा: झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों ने भाग लिया. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पूर्व जांच सुनिश्चित करने का आदेश

उन्होंने कहा कि संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए संवेदनशील स्थलों पर पूर्व जांच सुनिश्चित की जाए और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाए. सभी अधिकारियों को समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने और परीक्षा समाप्ति तक सतर्क रहने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और जेपीएससी द्वारा जारी गाइडलाइन भी उपलब्ध कराई गई.

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व होगी आवश्यक जांच

परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले सघन जांच की जाएगी. किसी भी प्रकार का मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. केंद्रों पर शौचालय की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था और CCTV की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

दो पालियों में होगी परीक्षा

यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. लोहरदगा जिले में इसके लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर तिर्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढें: झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *