धनबाद: अंगारपथरा में कोयला तस्करों ने राकोमयु नेता घर पर किया पथराव, हमले से पुत्र घायल

Dhanbad: जिले में गुरुवार की रात अंगारपथरा इलाके में अवैध कोयला तस्करी को लेकर पत्थराव की घटना सामने आई है. अंगारपथरा निवासी...

Dhanbad: जिले में गुरुवार की रात अंगारपथरा इलाके में अवैध कोयला तस्करी को लेकर पत्थराव की घटना सामने आई है. अंगारपथरा निवासी सह राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के स्थानीय नेता जुबैर आलम पर कोयला तस्करों ने कथित रूप से गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की. हालांकि, निशाना चूक जाने से मो. जुबैर बाल-बाल बच गए. इस दौरान हमलावरों ने उनके आवास पर ईट-पत्थरों से भी जमकर हमला बोला, जिसमें जुबैर के पुत्र सलमान घायल हो गया. घटना से पूरे अंगारपथरा क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जाने क्या है पूरा मामला

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मां अंबे आउटसोर्सिंग बंद कार्यालय के पीछे स्थित जुबैर आलम के BCCL आवास पर यह हमला हुआ. बताया जाता है कि कुछ कोयला तस्कर जुबैर के आवास का बाउंड्री वॉल तोड़ने के लिए पहुंचे थे. इसकी जानकारी जैसे ही जुबैर के परिजनों को हुई, सभी लोग इसका विरोध करने के लिए घर से बाहर निकल गए. परिजनों के घर से बाहर निकलते ही तस्करों  ने गाली-गलौज शुरू कर दी. हंगामा सुनकर जब जुबैर मौके पर पहुंचे, तो आक्रोशित तस्करों ने उन पर सीधे फायरिंग कर दी. जिसमें वह बाल-बाल बच निकले. इसके बाद जुबैर तथा उनके परिजन भय के मारे  के घर के अंदर चले गए. सभी को घर के अंदर जाने के बाद हमलावरों ने बाहर से भारी मात्रा में ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया.

जिसमें जुबैर का पुत्र सलमान ईट लगने से घायल हो गया. बाद में जुबैर के परिजनों की चीख पुकार सुनकर इलाके के लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए. जुबैर आलम ने बताया कि, पहले भी मेरे घर के पीछे कुछ लोग अवैध कोयला तस्करी कर रहे थे. आज वही लोग मेरी बाउंड्री वॉल तोड़ने पहुंचे थे. जब हमने विरोध किया तो उन्होंने मुझे मारने की नीयत से गोली चला दी. मैं बाल-बाल बचा, लेकिन मेरे बेटे को पत्थर लगने से चोट आई है. इस मामले में पुलिस गोली चलने की घटना से इंकार किया है.

ALSO READ: लोहरदगा में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: शादी के बाद दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन भेजी गई संरक्षण गृह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *