Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए के पास राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए आवश्यक संख्या नहीं है, इसलिए गठबंधन ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को समर्थन देने का फैसला किया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा, हमारे एनडीए गठबंधन के पास 24 विधायक हैं, जबकि राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 28 वोटों की आवश्यकता है. जब हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं है तो अपना उम्मीदवार उतारने का कोई औचित्य नहीं था. अगर हमारे पास जरूरी संख्या होती तो पार्टी विचार-विमर्श के बाद अपना प्रत्याशी मैदान में उतारती.
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल: सांसद बीडी राम का जनसंपर्क अभियान, विकास योजनाओं की समीक्षा

एनडीए परिमल नाथवाणी को कर रहा समर्थन
उन्होंने कहा कि विधानसभा में मौजूदा संख्या बल और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने मिलकर परिमल नाथवानी के समर्थन का निर्णय लिया है. मरांडी के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने यह फैसला चुनावी गणित और राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया है.
यह भी पढ़ें: एसपी ऑफिस गार्ड पर तानी पिस्टल, तीन बार दबाया ट्रिगर
