Click Here
Click Here
Click Here

डिजिटल बाजार: ऑनलाइन शॉपिंग के लाभ और सीमाएं

News Wave Desk: ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से खरीदारी बहुत आसान और सुविधाजनक बन गई है.अब हमें दुकान पर जाकर सामान खरीदने...

News Wave Desk: ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से खरीदारी बहुत आसान और सुविधाजनक बन गई है.अब हमें दुकान पर जाकर सामान खरीदने की ज़रूरत नहीं है. घर पर बैठे-बैठे कहीं से भी मोबाइल या कंप्यूटर पर ऑर्डर कर सकते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग से आप उन ब्रांडों और दुकानों से भी सामान खरीद सकते हैं, जिनकी आपके शहर या इलाके में कोई दुकान नहीं है. इससे हर किसी को अलग-अलग कंपनियों से खरीदारी करने का मौका मिलता है. आप हवाई टिकट, कपड़े, किराने का सामान या ऑफिस के लिए चीज़ें आसानी से ऑनलाइन मंगा सकते हैं.

ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं.

नीचे दीए गए कुछ फायदे हैं

  • आप कभी भी, कहीं से भी खरीदारी कर सकते हैं बिना किसी चिन्ता किए हुए.
  • भीड़, ट्रैफिक या लंबी कतारों से बच जाते हें.
  • आसानी से सामान आपके घर तक पहुंच जाता है.इससे समय और मेहनत बचती हैं.
  • अलग-अलग वेबसाइट्स पर आप आसानी से सामान खरीद सकते हैं.
  • आप रिव्यू और रेटिंग पढ़कर सही सामान चुन सकते हैं.
  • ऑनलाइन छूट और ऑफर्स मिलते हैं, जिससे पैसे की बचत होती है.
  • कोई सेल्समैन का दबाव नहीं, आप आराम से सोच-समझकर खरीद सकते हैं.
  • सामान कार्ट में डालकर बाद में भी खरीद सकते हैं.

 

 

ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान:

 

  • सामान को खरीदने से पहले न ही हम उसे छू सकते है, पहन सकते हैं और देख सकते हैं.
  • कई बार वेबसाइट पर लिखा सामान स्टॉक में नहीं होता या डिलीवरी में देर हो जाती है.
  • कभी-कभी सामान रिर्टन करना पड़ता है,और अन्य चार्ज के वजह से कभी-कभी सामान महंगा पड़ सकता है.
  • कभी- कभी ग्राहक देखभाल से बात करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि कई कंपनियां चैटबॉट या विदेशी कॉल सेंटर का इस्तेमाल करती हैं.

 

कुल मिलाकर, ऑनलाइन शॉपिंग बहुत सुविधाजनक है, लेकिन खरीदने से पहले आप अच्छे से सोचें और जांचें कि आपको क्या चाहिए और इसकी शर्तें क्या-क्या हैं.

ALSO READ: गर्मी में ठंडा और स्वादिष्ट गुलाब शरबत बहुत आसानी से घर पर बनाया जा सकता है

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *