मगुरदा गांव में ‘दिरीदुल सुनुम’ कार्यक्रम आयोजित, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने दी श्रद्धांजलि

Chakradharpur (West Singhbhum): चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोडांग पंचायत अंतर्गत मगुरदा गांव में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हासदा एवं वीर भरत हासदा के...

Chakradharpur (West Singhbhum): चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोडांग पंचायत अंतर्गत मगुरदा गांव में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हासदा एवं वीर भरत हासदा के परिजनों के ‘दिरीदुल सुनुम’ (जागेन) श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ. इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गागराई ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूर्वजों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ‘सिंहबोंगा’ से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की.

आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर जोर

डॉ. विजय सिंह गागराई ने अपने संबोधन में कहा:
“हमारी आदिवासी संस्कृति और परंपराएं अत्यंत गौरवशाली हैं. ‘दिरीदुल सुनुम’ जैसे कार्यक्रम हमें अपनी जड़ों और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देते हैं. पूर्वज हमारे मार्गदर्शक होते हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही एक सभ्य और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है. हम ईश्वर (सिंहबोंगा) से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें.”

ALSO READ: विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: बंगाल में पिछड़ गई TMC, असम में BJP की लहर और दक्षिण में बदलाव के संकेत

सामाजिक एकजुटता का दिया गया संदेश

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्वजों को नमन किया. कार्यक्रम में हो-समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया.

मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हासदा, वीर भरत हासदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *