Chakradharpur: चक्रधरपुर-पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार द्वारा भारी मालवाहक वाहनों का सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान वाहनों के परिवहन संबंधित दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, टैक्स, प्रदूषण, बीमा तथा ओवरलोडिंग की जांच की गई.
नियमित रूप से की जा रही जांच
इसे लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन के तहत नियमों को ताक पर रख कर परिवहन कर रहे भारी वाहनों की नियमित रूप से जांच की जा रही है और नियम संगत फाइन भी लगाया जा रहा है. साथ ही जो वाहन स्वामी वाहनों को मोडिफाइड कर या गलत तरीके से वाहन की क्षमता को बढ़ाए हैं, उन सभी को जब्त किया जायेगा तथा नियम अनुसार फाइन किया जायेगा. मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बाईपास चौक के समीप संचालित जांच अभियान के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के क्रम में दस्तावेज त्रुटी रहने तथा वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उलंघन करने वालों पर कुल ₹1,35,000/- का जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: पलामू: छतरपुर में युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
