Click Here
Click Here
Click Here

सोनुआ में पैसे के विवाद में भतीजे ने बुआ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chakradharpur: सोनुआ थाना क्षेत्र के बारी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पैसों के विवाद में एक...

Chakradharpur: सोनुआ थाना क्षेत्र के बारी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पैसों के विवाद में एक भतीजे ने अपनी ही बुआ की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार बारी गांव निवासी 19 वर्षीय रवि प्रधान गुरुवार शाम अपनी 58 वर्षीय बुआ निर्वासिनी प्रधान से पैसे मांग रहा था. जब बुआ ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर रवि प्रधान ने अपनी बुआ का गला दबाकर हत्या कर दी.

घटना के बाद गांव में सनसनी 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी भतीजे रवि प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे जांच जारी है.

ALSO READ: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार पर बरसे रूचिर तिवारी, कहा- “महंगाई के कुएं में धकेली जा रही जनता”

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *