Click Here
Click Here
Click Here

कोलाबेरा स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन, 400 छात्रों ने ली शपथ

Chakradharpur: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोलाबेरा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला एवं ‘मिराकि’ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद...

Drug addiction awareness campaign
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Chakradharpur: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोलाबेरा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला एवं ‘मिराकि’ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की भयावहता के प्रति सचेत करना और उन्हें एक स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में मिराकि संस्था की सचिव रीता पात्र, पूर्व डीडीसी सह कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिवार जोको और समाजसेवी रविंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

दुकानों में बिकने वाले नशीले पदार्थों पर चिंता

पूर्व डीडीसी और कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिवार जोको ने अपने संबोधन में कहा, कि शिक्षा का असली उद्देश्य तभी सफल होगा, जब हमारा समाज बुराइयों से मुक्त होगा. उन्होंने स्कूल के पास एनएच पर स्थित दुकानों में बिकने वाले नशीले पदार्थों पर चिंता जाहिर की और प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की अपील की. कार्यक्रम में समाजसेवी रविंद्र मंडल ने भी नशे से होने वाली शारीरिक और मानसिक क्षति के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया.

नशे के कारण युवा कल्याणकारी योजनाओं से हो रहे दूर

कार्यक्रम में मिराकि संस्था की सचिव रीता पात्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है. उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग देश का भविष्य है, लेकिन नशे के कारण वे अपने कर्तव्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से दूर होते जा रहे हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की, कि वे ‘नशा मुक्त झारखंड’ के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

400 छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में लिया हिस्सा

विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. छात्रों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लिया और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दोहराया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, संस्था के सदस्य और लगभग 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: फंड ट्रांसफर में जरा सी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मंजूनाथ भजंत्री

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *