स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, ODF प्लस और जल योजनाओं की प्रगति तेज करने पर जोर

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन तथा जिला जल एवं...

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

ODF प्लस पंचायतों की संख्या बढ़ाने पर जोर

बैठक में निर्देश दिया गया कि ODF प्लस पंचायतों की संख्या में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायतों में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की कार्यशीलता, दैनिक सफाई तथा अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति का सत्यापन किया जाए. ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) के अंतर्गत कचरा संकलन, पृथक्करण, कंपोस्टिंग एवं गड्ढा निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभुकों को व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) निर्माण एवं ODF सत्यापन प्रतिवेदन जमा कराने हेतु पंचायत सचिवों को निर्देशित करने को कहा गया. साथ ही नियमित निगरानी करते हुए संयुक्त प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया.

जल जीवन मिशन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक माह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. सभी प्रखंड वॉश समन्वयक (BWC) एवं कनीय अभियंताओं को BDO के साथ समन्वय स्थापित कर सभी संरचनाओं को क्रियाशील बनाने एवं निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु संबंधित मुखिया से समन्वय करने को कहा गया.

सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि VWSC को अग्रिम दी गई राशि का माप पुस्तिका (MB) में अंकन करते हुए कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें. जल जीवन मिशन के तहत कम प्रगति वाले कनीय अभियंताओं एवं संवेदकों को कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही अधिक से अधिक FHTC उपलब्ध कराने एवं कम प्रगति वाले संवेदकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ: गिरिडीह में बिजली संकट गहराया, 24 घंटों से कई इलाकों में आपूर्ति ठप

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, झुमरी तिलैया, सहायक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक, सभी प्रखंड वॉश समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *