Click Here
Click Here

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवगठन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह : सतीश पॉल मुंजनी

Ranchi: कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन के बाद...

Ranchi: कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बहुप्रतीक्षित नई प्रदेश कमिटी की घोषणा की गई है. यह नवगठित कमिटी संतुलित, दूरदर्शी और समावेशी सोच के साथ तैयार की गई है, जो संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी.

कार्यात्मक जिम्मेदारियों के साथ नियुक्ति

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में गठित इस कमिटी की खासियत यह है कि इसमें पदाधिकारियों को सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि स्पष्ट कार्यात्मक जिम्मेदारियों के साथ नियुक्त किया गया है. नई कमिटी में सामाजिक न्याय के सिद्धांत को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है. पहली बार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला और युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है.

add1

Also Read: सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों में विशेष पेंशन शिविर, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

नेताओं ने जताया आभार

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गठन को लेकर राज्य के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. आभार जताने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ. राजेश गुप्ता, अभिलाष साहू, मंजूर अंसारी, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, प्रदेश महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, लाल किशोर नाथ शाहदेव, केदार पासवान, डॉ. राकेश किरण महतो, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, राजन वर्मा समेत कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *