Saraikela-Kharsawan: उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 06.05.2026 को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सरायकेला-खरसावां श्रीमती निवेदिता राय द्वारा छोटा गमहरिया स्थित वात्सल्य बालिका भवन (Child Care Institution) का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहे बच्चों के आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया.
बच्चों से संवाद कर जानी समस्याएं
निरीक्षण के क्रम में बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई. साथ ही बच्चों की समुचित देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण पर विशेष जोर
इस दौरान संस्थान परिसर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बच्चों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने तथा बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.
