सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़: 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी

चाईबासा: जिले के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में चार...

चाईबासा: जिले के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक खबर सामने आ रही है, हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए नक्सलियों को भारी नुकसान होने की पूरी संभावना है.

 सुबह 10 बजे गोलियों की गूंज से दहला इलाका:

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब दस बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंग पोंगा और बालिबा गांव के बीच स्थित घने जंगलों में अचानक फायरिंग शुरू हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल के भीतर से आ रही गोलियों की तड़तड़ाहट इतनी तेज और लंबी थी कि पूरा इलाका दहशत में आ गया. सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन दूसरी ओर से फायरिंग शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया.

 मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ आमना-सामना:

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक करोड़ का इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इसी इलाके में शरण लिए हुए है. इस दस्ते में मिसिर बेसरा के साथ-साथ अन्य कुख्यात नक्सली मोछू, सागेन अंगारिया, अश्विन मौजूदगी की सूचना पर झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा के जांबाज जवानों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के भी एक जवान के घायल होने की चर्चा है.

ALSO READ: पलामू में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *