रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजी (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा) एमएस भाटिया ने शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य अग्निशमन सेवा सप्ताह के महत्व से अवगत कराना और राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. डीजी एमएस भाटिया ने मुख्यमंत्री को अग्निशमन सेवा सप्ताह का आधिकारिक पिन मेमोरियल बैज लगाया. यह बैज उन शहीद अग्निशमन कर्मियों के सम्मान और सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी. प्रतिवर्ष 14 अप्रैल से शुरू होने वाले इस सप्ताह के माध्यम से आम नागरिकों को आग से बचाव के उपायों और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जाता है.
अग्निशमन सेवा सप्ताह: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लगाया गया पिन मेमोरियल बैज, सुरक्षा और जागरूकता पर दिया जोर
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजी (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा) एमएस...
सम्बंधित ख़बरें
