जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, उपायुक्त समेत अधिकारियों को लगाया गया बैच

  Pakur: जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हो गई है. इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने उपायुक्त...

 

Pakur: जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हो गई है. इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात कर उन्हें, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों को अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया.

जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और अस्पतालों में आगजनी की स्थिति में राहत एवं बचाव से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को समय रहते जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके.

ALSO READ: ‘Girl Dad’ बनकर छाए Sidharth Malhotra, क्यूट लुक ने जीता दिल

अग्नि पीड़ितों के लिए सहयोग राशि दी

मौके पर उपायुक्त ने अग्नि प्रभावित पीड़ितों की सहायता के लिए अग्निशमन टीम द्वारा संग्रह किए जा रहे अनुदान पेटी में अपनी ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की. अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने भी इस पहल में योगदान दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *