अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह, प्रतिभागियों को मिला सम्मान

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट परिसर में सोमवार को सीआईएसएफ द्वारा आयोजित समारोह के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट परिसर में सोमवार को सीआईएसएफ द्वारा आयोजित समारोह के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह का विधिवत समापन किया गया. इस अवसर पर सीआईएसएफ की अग्निशमन शाखा द्वारा आग से बचाव के तरीकों का जीवंत प्रदर्शन (डेमो) किया गया और आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर देने की विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रतियोगिताएं और पुरस्कार

सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान संयंत्र के भीतर और बाहर विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. जिनके सफल प्रतिभागियों और डीवीसी कामगारों को समारोह में पुरस्कृत किया गया.

मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया ने सीआईएसएफ के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि जब सीआईएसएफ की टीम समय पर पहुंचकर आग बुझाती है और जान-माल का नुकसान बचाती है, तो यह पूरे प्रबंधन के लिए गर्व का विषय होता है. उन्होंने बल के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए संयंत्र की प्रगति में उनकी भूमिका को अहम बताया.

Also Read: पलामू में ब्लैक शीशों पर सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

सीआईएसएफ की भूमिका और प्रशिक्षण

वहीं, एसी (फायर) अरुण कुमार गिरी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सीआईएसएफ की फायर विंग केवल संयंत्र ही नहीं, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर जनता के बीच अटूट विश्वास पैदा कर रही है. उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के दौरान परियोजना के लगभग 3469 कर्मचारियों को ‘फर्स्ट एड एंड फायर फाइटिंग’ का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है.

कार्यक्रम में उपस्थिति

समारोह के दौरान संत पॉल मॉडर्न स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और कार्मेल स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राओं सहित हाउस ड्रिल और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक (अग्नि) एके शर्मा ने किया. इस अवसर पर उप समादेष्टा अरुण प्रसाद ई, जीएम (सेफ्टी) सोमन मंडल, निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रशुन, सुरक्षा अधिकारी पीके सिंह, प्रबंधक सुखनार टोप्पो और सूरज तिवारी सहित डीवीसी के कई अधिकारी एवं सीआईएसएफ के जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *