Click Here
Click Here

सरायकेला: स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, कुकड़ू में बनेगा नया PHC भवन, जिप उपाध्यक्ष ने दिए कई निर्देश

Saraikela: जिला परिषद उपाध्यक्ष सह स्थायी समिति अध्यक्ष मधुश्री महतो की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय सभाकक्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज...

Saraikela: जिला परिषद उपाध्यक्ष सह स्थायी समिति अध्यक्ष मधुश्री महतो की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय सभाकक्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

योजनाओं की समीक्षा

बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. जिप उपाध्यक्ष ने जिले में चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए एंबुलेंस की सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करने, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य करने, अस्पतालों की साफ-सफाई तथा दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों में गरीब मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि समय-समय पर टीम गठित कर ऐसे अस्पतालों की जांच कराई जाए. साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपस्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.

कुकड़ू में बनेगा नया PHC भवन

बैठक में बताया गया कि कुकड़ू प्रखंड में जनसंख्या के आधार पर नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन का टेंडर हो चुका है. कुकड़ू वर्ष 2009 में अलग प्रखंड बना था. यहां नौ पंचायतों में 10 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनमें कुछ के भवन बन चुके हैं तथा शेष के लिए स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

चूंकि प्रखंड में सामुदायिक अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन उपलब्ध नहीं है, इसलिए डॉक्टर, एएनएम, नर्स, लैब असिस्टेंट समेत अन्य पदों का सृजन नहीं हो पा रहा है. इस पर जिप उपाध्यक्ष ने संबंधित विभाग को पत्राचार कर आवश्यक पदों के सृजन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया.

Also Read: मॉनसून से पहले रांची को मिली हाईटेक सौगात, हरमू नदी में उतरी 1.50 करोड़ की सफाई मशीन

आंगनबाड़ी भर्ती पर जोर

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका पदों पर शीघ्र विधिवत चयन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार योजना का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

शिक्षा विभाग पर नाराजगी

बैठक में जिला परिषद सचिव द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से किसी प्रकार का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई.

बैठक में जिला चिकित्सा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा जिला परिषद की स्थायी समिति के सदस्य उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *