तमाड़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर, बिरसा एफसी नावाडीह की शानदार जीत

Tamad: पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच में बिरसा एफसी नावाडीह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यंग अंडर-19 सरायकेला...

Football
बिरसा एफसी नावाडीह टीम ने जीता मैच

Tamad: पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच में बिरसा एफसी नावाडीह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यंग अंडर-19 सरायकेला को 6-2 से करारी शिकस्त दी. मैच शुरू होते ही बिरसा एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा. टीम की जीत के हीरो रहे सुखदेव मुंडा, जिन्होंने शानदार दो गोल दागे. वहीं सुखराम मुंडा, विनाधार मुंडा, शिवराम मुंडा और इंद्रजीत मुंडा ने एक-एक गोल कर जीत को ऐतिहासिक बना दिया.

नहीं टिक पाई सरायकेला की टीम

यंग अंडर-19 सरायकेला की ओर से सोनू उरांव और सुखलाल मुंडा ने गोल कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन बिरसा एफसी की मजबूत रणनीति और बेहतरीन तालमेल के आगे टीम टिक नहीं सकी. मैच का सफल संचालन रेफरी महावीर, राजेश मुंडा और गोखेन मुंडा ने किया. मौके पर समिति के हरीश मुंडा, नीरज हंस, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, पिचू मुंडा, विवेक गुप्ता, शत्रुध्न शर्मा, प्रेम पूर्ति सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे. खेल प्रेमियों के उत्साह और खिलाड़ियों के जोश ने पूरे मैदान को रोमांच से भर दिया.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, शराब के नशे में लात-घूसों से पीटकर ली थी जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *