Gumla: सीबीएसई इंटर परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. गुमला जिला का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. विज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के अभिषेक कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. वहीं, कॉमर्स में डीएवी प्लस टू के अच्युत कुमार व सक्षम अग्रवाल 94.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बने हैं.
आगे सीए की तैयारी करना चाहते हैं अच्युत कुमार
रिजल्ट जारी होने के बाद अच्युत कुमार के परिजनों में काफी खुशी देखी गयी. बेटे के इस उपलब्धि पर माता-पिता ने अपने टॉपर बेटे अच्युत कुमार का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया. वहीं, टॉपर छात्र अच्युत कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के शिक्षको को दिया, वहीं अच्युत कुमार आगे सीए की तैयारी करने करना चाहते है.

यह भी पढ़ें: तमाड़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर, बिरसा एफसी नावाडीह की शानदार जीत
