Click Here
Click Here
Click Here

अखिल भारतीय सूंड़ी शौंडिक वैश्य महासंघ का गठन, शिवरतन प्रसाद गुप्ता बने महासंघ के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष

Ranchi: सूंड़ी शौंडिक समाज को सशक्त बनाने के लिए गुटबाजी और निजी स्वार्थ छोड़कर ‘एक छतरी’ के नीचे आना आज समय की...

All India Sundi Shaundik Vaishya Federation
अखिल भारतीय सूंड़ी शौंडिक वैश्य महासंघ का गठन

Ranchi:  सूंड़ी शौंडिक समाज को सशक्त बनाने के लिए गुटबाजी और निजी स्वार्थ छोड़कर ‘एक छतरी’ के नीचे आना आज समय की मांग है. यह आह्वान मुख्य अतिथि उदय शंकर प्रसाद साहू ने अखिल भारतीय सूंड़ी शौंडिक वैश्य के राष्ट्रीय कार्यदल की बैठक में की. 3 मई को आयोजित इस बैठक में देशभर के 17 राज्यों से जुटे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से ‘अखिल भारतीय सूंड़ी शौंडिक वैश्य महासंघ’ के गठन पर मुहर लगाई और शिवरतन प्रसाद गुप्ता को इसका प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया.

कुरीतियों के त्याग और सामाजिक उत्थान का संकल्प

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सामाजिक सुधार पर जोर देते हुए ‘दहेज मुक्त विवाह’ और ‘मृत्यु भोज’ की समाप्ति का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने घोषणा की, कि जल्द ही समाज का एक विशाल महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिनिधियों ने शिरकत की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बैठक में ये निर्णय लिए गए

• दहेज प्रथा उन्मूलन और सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन.
• शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों का निर्माण.
• मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और धर्मशाला निर्माण.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा हत्याकांड: ‘हमर अधिकार मंच’ ने खटखटाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दरवाजा, न्याय की गुहार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *