Ranchi: कम उम्र में तैराकी के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले बाल प्रतिभा इशांक कुमार को आज (रविवार) झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सम्मानित किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पार्टी के कई पदाधिकारियों ने इशांक के निवास स्थान पहुंचे और उनकी इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की. इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व मेयर रमा खलखो, मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पौल मुंजनी, सूर्यकांत शुक्ला, हटिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रतिनिधि संजय कुमार एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार भी उपस्थित रहे. सभी नेताओं ने इशांक को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
यह भी पढ़ें : नशा का मकड़जाल : विदेशी नशा एलएसडी, कोकिन और ब्राउन शुगर के गिरफ्त में राजधानी रांची के युवा
“इशांक की उपलब्धि राज्य और देश के लिए गर्व की बात”
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व का विषय है. यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि इशांक आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करते रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इशांक जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को सही मार्गदर्शन और पर्याप्त संसाधन मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सकें और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें.
यह भी पढ़ें : बिरसा मुंडा हत्याकांड: ‘हमर अधिकार मंच’ ने खटखटाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दरवाजा, न्याय की गुहार
