पाकुड़ पहुंचने पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का जोरदार स्वागत, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

Pakur: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम दो साल बाद पाकुड़ पहुंचे. पूर्व मंत्री के पहुंचते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार...

Pakur: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम दो साल बाद पाकुड़ पहुंचे. पूर्व मंत्री के पहुंचते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. शहर के रविंद्र भवन में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत किया. मौके पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मेरे गैर मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निसात आलम को रिकॉर्डतोड़ मतों से विजय बनाया. पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे किसी पद की जरूरत नहीं है. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: बहुमत का दावा फिर खरीद-फरोख्त का डर क्यों?: प्रतुल शाहदेव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *