Ranchi/Bokaro: दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके हैं. बिहार सरकार और झारखंड सरकार में वह एक-एक बार मंत्री भी रह चुके हैं.
झारखंड के दिग्गज नेता में शुमार है माधव लाल
झारखंड के दिग्गज नेताओं की अगर बात की जाए तो उसमें माधव लाल सिंह का नाम काफी ऊपर आएगा. उन्होंने गोमिया विधानसभा समेत झारखंड में कई मुद्दों को लेकर आंदोलन किया. उन्हें हमेशा एक जन नेता के रूप में देखा गया है. आम जनता के बीच में उनकी पकड़ काफी मजबूत रही है.
गोमिया विधानसभा में शायद ही कोई ऐसा वोटर हो जो उन्हें नहीं जानता हो. उनकी छवि हमेशा से एक साफ सुथरी और ईमानदार नेता वाली रही है. उनकी बीमारी की बात जानने के बाद कई लोग उनके स्वास्थ्य में सुधार हो, इसे लेकर दुआ कर रहे हैं.
