Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त, कई सीटों पर आगे

NewsWave Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती हुई...

NewsWave Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. अलग-अलग जिलों की कई विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जिससे मुकाबला रोचक होता जा रहा है.

इन सीटों पर बीजेपी आगे

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी कई महत्वपूर्ण सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इनमें जंगीपुर, कृष्णानगर उत्तर, नीमतला, जांहेल, भगवांगोला, जियागंज, शामपुर, बिष्णुपुर, बलरामपुर, रामपुरहाट, लाबपुर, गंगारामपुर, बालुरघाट, मुर्शिदाबाद, गायघाटा, बारासात, बसंती और सोनारपुर दक्षिण जैसी सीटें शामिल हैं, जहां पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: 5 राज्यों के चुनावी रुझान: बंगाल में BJP आगे, असम-केरल-तमिलनाडु में दिलचस्प मुकाबला

कड़ा मुकाबला, बदल सकती है तस्वीर

इन शुरुआती रुझानों से साफ है कि इस बार पश्चिम बंगाल में मुकाबला काफी कड़ा है और हर सीट पर टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि, अंतिम नतीजे आने तक तस्वीर बदल भी सकती है.

नतीजों पर टिकी निगाहें

फिलहाल सभी की नजरें मतगणना के अगले राउंड और अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं, जो यह तय करेंगे कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *