Click Here
Click Here
Click Here

ब्राउन शुगर और गांजे के साथ चार गिरफ्तार, डोरंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बिरसा चौक बंधु नगर में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी...

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बिरसा चौक बंधु नगर में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर और गांजे की खरीद-बिक्री तथा सेवन करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कंडिर (26 वर्ष, निवासी- हिनू बस्ती न्यू शुक्ला कालोनी), सुशील किस्पोटा (36 वर्ष, निवासी- बिरसा चौक बंधुनगर), रंजन थापा (22 वर्ष, निवासी- न्यू एरिया गांधीनगर) और सुशित कुजूर (21 वर्ष, निवासी- हिनू बस्ती शुक्ला कालोनी) शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से कुल 3. 67 ग्राम ब्राउन शुगर,21.99 ग्राम गांजा, 3230 रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों के लेनदेन का हिसाब-किताब दर्ज दो कॉपियां बरामद की हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई 

मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून की रात डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसा चौक बंधु नगर स्थित सुशील किस्पोटा के मकान में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का व्यापार और सेवन कर रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन हटिया DSP के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने जब रात 11 बजे मकान की घेराबंदी कर भीतर प्रवेश किया, तो वहां मौजूद आरोपियों में हड़कंप मच गया. पुलिस को देखकर सभी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चारों को पकड़ लिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: झारखंड हाईकोर्ट ने भूमि विवाद में दूसरी अपील खारिज की, निचली अदालतों के फैसले बरकरार

 तस्करों का हिसाब-किताब का डायरी भी जब्त

मौके से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ी लेनदेन की दो कॉपियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं, जो इस रैकेट के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही हैं. मौके पर मौजूद केमिकल किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ के ब्राउन शुगर और गांजा होने की पुष्टि हुई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *