गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने जेल में बंद सजायफ़्ता गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को जमानत दे दी है. जिस मामले में अमन श्रीवास्तव...

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने जेल में बंद सजायफ़्ता गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को जमानत दे दी है. जिस मामले में अमन श्रीवास्तव को ज़मानत मिली है वह हजारीबाग जिले में सत्येंद्र नाम के व्यक्ति की हत्या से जुड़ा केस है. इस संबंध में हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना में कांड संख्या 20/2021 दर्ज किया गया है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.

अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने बहस की. बता दें कि अमन श्रीवास्तव को रामगढ़ सिविल कोर्ट ने पिछले महीने ही एक मर्डर केस में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसलिए इस मामले में बेल मिलने के बाद भी फिलहाल वह जेल से बाहर नहीं आ पाएगा.

 

ALSO READ : BREAKING : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : सात साल पहले जिस अधिकारी को किया था सेवा से बर्खास्त, वह फिर से हुआ बहाल, पढ़े पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *