रांची: साहिबगंज जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने साहिबगंज डीसी पर जेल में एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जहां आज झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने जेल महानिरीक्षक एवं साहिबगंज डीसी से जवाब तलब किया है मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल मुकर्रर की गई है. दरअसल गैंगस्टर सुजीत सिन्हा विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता है और पिछले 10 सालों से जेल में बंद है उसे 11 अक्टूबर 2025 को डालटेनगंज जेल से साहिबगंज जेल ट्रांसफर किया गया था अपने रिट पिटीशन (क्रिमिनल) याचिका में सुजीत सिन्हा ने कहा है कि उसे 14 मार्च 2026 को जेल में साहिबगंज डीसी ने आकर एनकाउंटर करने की धमकी दी है उसने अपने एनकाउंटर की आशंका व्यक्त करते हुए हाई कोर्ट से गुहार लगाई है.

