गैस एजेंसियों की बढ़ी जवाबदेही, देर से सिलेंडर पहुंचाने पर लॉक होगा डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम

Ranchi : झारखंड में रसोई गैस उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए तेल कंपनियों ने निगरानी और सख्त कर...

Ranchi : झारखंड में रसोई गैस उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए तेल कंपनियों ने निगरानी और सख्त कर दी है. अब जिन गैस एजेंसियों के यहां बड़ी संख्या में डिलीवरी लंबित मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लक्ष्य है कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद अनावश्यक इंतजार न करना पड़े.
नए निर्देशों के तहत बुकिंग के सात दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है. तय अवधि के बाद भी डिलीवरी लंबित रहने पर संबंधित एजेंसी से जवाब मांगा जाएगा. संतोषजनक कारण नहीं मिलने पर उसके संचालन संबंधी अधिकारों पर रोक लगाई जा सकती है. इसके तहत डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम लॉक किया जा सकता है.

स्थिति सामान्य इसलिय नियम सख्ती से लागू

झारखंड में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है. राजधानी रांची में भी हजारों डिलीवरी मामलों का निपटारा होना बाकी है. इसे देखते हुए कंपनियों ने एजेंसियों को लंबित मामलों का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया है.
पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय पहले वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने के कारण डिलीवरी नियमों में राहत दी गई थी. लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद पुराने मानकों को फिर से सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है.

 

ALSO READ : MLA जयराम ने नहीं खोला पत्ता, कहा – पहले देखेंगे समीकरण, फिर करेंगे डिसाइड, नंबर गेम में उलझा परिमल नाथवानी का गणित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *